फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother in law try to burn her son in law at kangra.

ननदोई ने छिड़का तेल, सास ने लगाई आग

Sun, 26 Oct 2014 09:26 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
mother in law try to burn her son in law at kangra.

सास बहू के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि सास ने अपनी बहू को जिंदा जला दिया। इसमें महिला के नंनदोई ने भी उसका साथ दिया। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

विज्ञापन


फिलहाल महिला 50 फीसदी तक जल गई है। ये जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के थुरल इलाके का हैं। यहां थाना लंबागांव के तहत जांगल गांव में सास और ननदोई ने महिला को मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। इस घटना में महिला 50 फीसदी तक जल गई है और उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सास व ननदोई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की गैर मौजूदगी में अंजाम दी घटना

mother in law try to burn her son in law at kangra.

पुलिस के मुताबिक थाना लंबागांव की पुलिस चौकी थुरल के गांव जांगल में एक महिला को उसकी सास और ननदोई ने जान से मारने का प्रयास किया। शुक्रवार शाम महिला पर उसकी सास व उसके घर आए ननदोई ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

उस समय महिला का पति खेतों में गया हुआ था। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और आग से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत को देख उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।

महिला करीब पचास प्रतिशत जल चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed