{"_id":"5b175c5ff7a04620ab32ba491b8467f3","slug":"missing-lady-dead-body-found-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कुंए में मिली लापता महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने कुंए में मिली लापता महिला की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, धुसाड़ा (ऊना)
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के धुसाड़ा के जंगल में बने एक पुराने कुएं से महिला का गला-सड़ा शव बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय आशा रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी गगरेट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह धुसाड़ा के लोगों ने कुएं में किसी महिला की लाश देखी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त गगरेट निवासी आशा देवी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने कुएं के बाहर महिला की चप्पल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि धुसाड़ा में आशा देवी का मायका है।
विज्ञापन
मामला हत्या है या फिर आत्महत्या का, अभी तक इस पर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला 31 अक्तूबर से लापता चल रही थी। एसएचओ अंब ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।