फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor girl raped in sirmour and another girl went missing

मेला देखने गई नाबालिग लापता, दसवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार

Sun, 04 Feb 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 04 Feb 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped in sirmour and another girl went missing
सिरमौर में महिला अपराधों पर लगाम लगती नहीं दिख रही। जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। वहीं एक नाबालिग लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने कहा है कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसे पत्नी ने बताया कि प्रदीप तोमर नामक लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया है। पत्नी के माध्यम से मिली इस जानकारी के बाद पिता ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 

गिरिपार में नाबालिग लड़की गायब

minor girl raped in sirmour and another girl went missing

गिरिपार की ग्राम पंचायत शिवा रुदाना से एक नाबालिग लड़की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। लड़की अपनी सहेलियों के साथ अंबोया में मेला देखने गई थी। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका है।

इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस शिकायत मिलने पर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गिरिपार की ग्राम पंचायत शिवा रुदाना से एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ अंबोया में लगने वाले मेले में गई थी। रात को नाबालिग (17) लड़की घर वापस नहीं लौटी।

चिंतित परिजनों ने उसकी सहेलियों, रिश्तेदारों से संपर्क किया। दो दिनों तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पांवटा थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि परिजनों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद नाबालिग के गुमशुदगी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed