फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loot with truck operators of himachal and uttrakhand truck operators.

हिमाचल और उत्तराखंड के ट्रक ऑपरेटरों को बेहोश कर लूटा

Tue, 20 Oct 2015 10:57 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
loot with truck operators of himachal and uttrakhand truck operators.

सेब लेकर हिमाचल और उत्तराखंड से चंडीगढ़ आए तीन ट्रक संचालकों को बेहोश कर चोर ट्रकों से नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। तीनों ट्रकों से चोरों ने 85 हजार रुपये, तीन मोबाइल और एलसीडी पर हाथ साफ कर लिया। ट्रक संचालकों का कहना था कि उनके बंद ट्रक की खिड़की की जालियों से स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


होश में आने पर संचालकों को चोरी होने का पता चला। इसके अलावा उत्तराखंड के उत्तर काशी से आए ट्रक संचालक के ट्रक से चोरों को पैसा तो नहीं मिला लेकिन मोबाइल व एलसीडी ले गए। दून विस के पट्टा नाली पंचायत के ट्रक मालिक हेमराज ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की सब्जी मंडी के लिए सेब लेकर आया। जुब्बल में उसे पचास हजार रुपये किराया मिला।
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी लूट की ये वारदात

loot with truck operators of himachal and uttrakhand truck operators.

इसे उसने ट्रक के केबिन में रख दिया। रविवार को देर सांय पहुंचने पर उसका ट्रक आधा ही खाली हुआ। उसने अपने परिचालक को ट्रक के पिछले हिस्से में सुला दिया। चोरों ने बंद ट्रक की जालियों से बेहोशी का स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद ट्रक में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसी ट्रक के साथ शिमला के टूटी कंडी निवासी हरदीप का ट्रक भी सेब लेकर आया था।

उसके ट्रक में 35 हजार रुपये भाड़ा रखा था। उसे भी बेहोश करके केबिन से पैसा व मोबाइल ले गए। तीसरा ट्रक उत्तराखंड के उत्तर काशी का था। इस ट्रक में गंगोत्री से सेब आया था। ट्रक संचालक का एलसीडी व मोबाइल ले गए। इस मामले की जांच कर रहे चंडीगढ़ सेक्टर-26 के एएसआई सुनील ने बताया कि ट्रक संचालकों के बयान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed