{"_id":"6ab57719a80b3343e20b6aef","slug":"cas-body-found-hanging-suspected-suicide-rewari-news-c-198-1-rew1001-246042-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फंदे पर लटकता मिला सीए का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फंदे पर लटकता मिला सीए का शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी निवासी 42 वर्षीय सीए रवि कुमार चुघ का शव वीरवार को घर में फंदे पर लटकता मिला। वह घर पर ही विद्यार्थियों को सीए की कोचिंग कराते थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी घर का काम करने के बाद कमरे में गईं तो रवि फंदे पर लटकते मृत मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की सेक्टर-3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। रवि एक बेटी के पिता थे। बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ रही है।
रवि कुमार मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। उन्होंने घर में ही विद्यार्थियों को सीए की पढ़ाई कराने के लिए एक कमरे में कोचिंग संस्थान बना रखा था। मकान के निचले हिस्से में दुकानें किराये पर दी हुई थीं। वह नियमित रूप से विद्यार्थियों को कोचिंग पढ़ाते थे।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में रवि के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तनाव में आकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।