{"_id":"6ab5776e1d3074e2c20a3f3d","slug":"daughter-jumps-into-river-in-front-of-father-search-underway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165763-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिता के सामने नदी में कूद गई पुत्री, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिता के सामने नदी में कूद गई पुत्री, तलाश जारी
Fri, 25 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। देवाढ़ घाट स्थित पुल से बृहस्पतिवार शाम पिता के सामने ही एक किशोरी (15) गोमती नदी में कूद गई। उसकी तलाश में ग्रामीणों को लगाया गया है। रात तक किशोरी का पता नहीं चल सका था।
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा के सुरवापुर निवासी लाल प्यारे शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री सोनी की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह अपनी पुत्री को बृहस्पतिवार को मोतिगरपुर के पारसपट्टी गांव में एक तांत्रिक के पास दिखाने के लिए गए थे। तांत्रिक ने उन्हें एक नारियल देकर उसे गोमती में प्रवाहित करने के लिए कहा था। वह शाम 04:30 बजे देवाढ़ घाट पर बाइक से रुके।
पुत्री को खड़ा रहने के लिए कहकर जैसे ही वह नारियल नदी में प्रवाहित करने लगे, इसी बीच सोनी पुल से नदी में कूद गई। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों को किशोरी की खोज में लगाया गया है। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
बेटे की तीन साल पहले हुई थी मौत
लाल प्यारे शर्मा की पांच संतानें थी। उनके एक बेटे की लगभग तीन वर्ष पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। बड़ी बेटी रिशु शर्मा शादीशुदा है। जबकि दूसरी बेटी रुचि (22), तीसरी बेटी अंकिता (20) व सबसे छोटी सोनी शर्मा है।