फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   30 sacks of sugar and refined oil stolen after breaking the warehouse lock.

Kannauj News: गोदाम का ताला तोड़कर 30 बोरी चीनी व रिफाइंड चोरी

Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
30 sacks of sugar and refined oil stolen after breaking the warehouse lock.
गुरसहायगंज। गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 30 बोरी चीनी, रिफाइंड तेल समेत काफी सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़िता ने गुरुवर को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शानू ने बताया कि इंदिरा नगर में स्थित उसके गोदाम में गट्टे, बतासे और हलुआ बनाने का काम होता है। सात सितंबर की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां रखी 30 बोरी चीनी, 13 टीन रिफाइंड तेल, दो इंडेन गैस सिलिंडर, दो भगौने, एक वरनल भट्ठी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने गोदाम में लगा कैमरा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी को देखने पर पता चला कि चोरी किया गया सामान एक टेंपो में लादकर ले जाया गया है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान और घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed