फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chameli and Sulochana set out in search of the tiger

Lakhimpur Kheri News: बाघ की तलाश में उतरीं चमेली-सुलोचना

Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chameli and Sulochana set out in search of the tiger
बाघ को पकड़ने के लिए आईं हथिनी चमेली व सुलोचना। संवाद
संपूर्णानगर। वन रेंज क्षेत्र में कई माह से बाघ और तेंदुए के विचरण से आमजन में भय का माहौल है। बाघ की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को दुधवा रेंज से दो हथिनियां चमेली और सुलोचना संपूर्णानगर रेंज लाई गईं। दोनों की मदद से बाघ की लोकेशन तलाशने का प्रयास किया जाएगा। लोकेशन ट्रेस होते ही उसे ट्रैंक्युलाइज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीते माह रेंज के पास टीचर्स कॉलोनी, नर्सरी, सिंगाही खुर्द गांव समेत आसपास के गांवों में दिन और रात बाघ व तेंदुए का विचरण देखा गया। रक्षाबंधन पर्व की शाम वन रेंज क्षेत्र के थाना हजारा के शांतिनगर गांव में बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कई गांवों के प्रधानों ने बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने की मांग की थी। रेंज ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वहां से अनुमति मिलने के बाद भी बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही थी। वन विभाग ने ड्रोन चलाने, गश्त करने और पिंजरा लगाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंज क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अखंड फार्म में बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। यहां मचान बनवाया गया है। बाघ की लोकेशन ट्रेस होते ही ट्रैंक्युलाइज करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के लिए दुधवा रेंज से दोनों हथिनियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed