ब्यास नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, तीन बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिला में एक इनोवा गाड़ी ब्यास नदी में गिर गई है। यह गाड़ी एक ट्राले से टकराकर नदी में गिरी है। हादसे में तीन लोगों के बहने की सूचना है। वहीं, इस गाड़ी में सवार दो लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। पुलिस नदी में बहे लोगों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ है। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना देरी से मिली। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। ये गाड़ी मनाली से कांगड़ा की ओर जा रही थी।
जैसे ही मंडी के झीड़ी के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। पानी का बहाव ज्यादा होने से तीन लोग गाड़ी में ही फंस गए। वहीं, दो लोग किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे।
घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में जख्मी हुए दोनों लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ये दोनों सुभाष चंद और स्वरूपचंद कांगड़ा के पपरोला के रहने वाले हैं। पुलिस इनके बयान लेने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार ये लोग ड्राइविंग का काम करते हैं। सुबह के समय सभी वापस कांगड़ा जा रहे थे। नदी में गिरने के बाद ये दोनों ने तैरकर जान बचाई। फिलहाल पुलिस गाड़ी को निकालने में भी जुट गई है।
गौरतलब है कि इस जगह पर कुछ दिन पहले ही एक बस भी नदी में गिर गई थी। उसमें भी दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।