फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband killed wife with sickle

दरिंदगी की हदें पार! पत्नी को दराट से काट डाला

Sat, 29 Mar 2014 08:52 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife with sickle

कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के रैहन गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की दराट से हत्या कर दी।

विज्ञापन


कहासुनी में पति ने गुस्से में पत्नी के सिर पर दराट से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी सुभाष सिंह निवासी गांव कुतकाना तहसील नूरपुर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने गुस्से में पत्नी के सिर पर दराट से वार कर दिया। दोनों में बीच बचाव करते हुए महिला की ननद सुरेश देवी भी घायल हो गईं। उन्हें पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज होती थी लड़ाई

husband killed wife with sickle

मृतका के भाई रमेश चंद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 1999 में उसकी बहन कृष्णा (35) की शादी सुभाष से हुई। आरोप लगाया है कि सुभाष उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था।

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रमेश के अनुसार 27 मार्च की रात को भी दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। शुक्रवार सुबह आरोपी सुभाष ने उनकी बहन पर दराट से हमला कर दिया।

महिला की ननद सुरेश देवी ने बीच बचाव किया, लेकिन आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने रमेश चंद के बयान पर सुभाष चंद को गिरफ्तार कर दराट को कब्जे में ले लिया है।

नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed