फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Husband and wife died when drying clothes!

कपड़े सुखाते समय पति पत्नी की मौत!

Tue, 15 Jul 2014 07:09 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife died when drying clothes!

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में तुंगलघाटी की ग्राम पंचायत लागधार में गत रात को बिजली का करंट लगने से एक दंपति की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रोपड़ू गांव निवासी उमा देवी (50) कपड़े सूखाने के लिए तार पर डाल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उमा देवी बिजली के करंट की चपेट में आई गई। चिल्लाने की आवाज सुन कर पति चमारू राम (55) उसे बचाने के लिए घर से बाहर दौड़ा। करंट लगने से चीख रही पत्नी उमा देवी को तार से छुड़वाने का प्रयास करने लगा। मगर इसी दौरान चमारू राम भी करंट की चपेट में आ गया। करंट से पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की लापरवाही से गई जान, केस दर्ज

Husband and wife died when drying clothes!

हादसे के समय मृतक चमारू राम के दोनों बेटे राज कुमार व अमर सिंह घर पर नहीं थे। दोनों बहूओं के चिल्लाने की आवाज सुन कर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक अर्थ के चलते करंट आने की शिकायत विद्युत बोर्ड से की गई थी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मित्र देव ने मृतकों के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

मृतक चमारू राम के बेटे अमर सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ 304ए व 336 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि करंट किसी वजह से आया है। यह तकनीकी जांच का पहलू है।

बिजली बोर्ड की सफाई, पंखे की हुक में शार्ट से हादसा

Husband and wife died when drying clothes!

विद्युत बोर्ड साईगलू उपमंडल के सहायक अभियंता काहन सिंह का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में तकनीकी पहलूओं की छानबीन की गई। जिसमें पाया गया कि हादसा पंखे के हुक से गुजरने वाली वायर के शार्ट होने जाने से पूरा घर अर्थ की चपेट में आ गया था।

इससे ही कपड़े सूखाने की तार में करंट आ गया  और यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे की पूरी सच्चाई का पता पुलिस द्वारा केस की गहनता से पड़ताल करने के बाद ही चल पाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed