फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hunter killed Female Leopard by trapping

शिकारियों ने फंदे में फंसाकर मार डाली मादा तेंदुआ, गले में लिपटी थी क्लच वायर

Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
hunter killed Female Leopard by trapping

कांगड़ा जिला में तेंदुओं का अवैध शिकार जारी है। शिकारियों ने फंदे में फंसाकर दो हफ्तों के भीतर तीन तेंदुओं की जान ले ली है। इस बार जदरांगल की बाघन खड्ड के पास मादा तेंदुआ को फंदे में फंसाकर मारा गया। 

विज्ञापन


शिकार के बाद तस्कर तेंदुए के दांत, नाखून और पूंछ काटकर ले गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला पशु अस्पताल में भेजा गया। 
विज्ञापन


मादा तेंदुआ के पंजों से उसके नाखून गायब थे। दांत भी टूटे हुए थे। पूंछ भी आधी कटी हुई पाई गई है। तेंदुए के गले पर गाड़ी की क्लच वायर फंसी हुई थी।  इससे पहले पालमपुर के जंगल में शिकारियों ने दो तेंदुओं का शिकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं पकड़े जा सके शिकारी

hunter killed Female Leopard by trapping

अभी तक शिकारी पकड़े नहीं जा सके हैं। डीएफओ प्रवीण ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वन विभाग पुलिस के साथ मिलकर पालमपुर डिविजन के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करेगा

जिससे अवैध शिकार पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर अधिकारियों की देखरेख में जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। उसके बाद मादा तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह भी जांचने की कोशिश की जाएगी कि फंदा जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया गया था या सिर्फ तेंदुए के शिकार के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed