फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU ICDEOL Prospectus Scam of One Crore Rupee

प्रोस्पेक्टस घोटाला: रसीद से छेड़छाड़ करता था आरोपी, एक करोड़ का किया गबन

Sat, 16 Mar 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
HPU ICDEOL Prospectus Scam of One Crore Rupee

इक्डोल में करीब सवा करोड़ प्रोस्पेक्टस ब्रिकी घोटाले में और खुलासे हुए हैं। पुलिस ने 2011 से लेकर 2018 तक का रिकार्ड खंगाला है। पुलिस आरोपी के साइन और प्रोस्पेक्टस बेचने के बाद बैक में जमा रकम की रसीद को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पिछले सात साल में प्रोस्पेक्टस की सेल में इस घोटाले को अंजाम दिया था। आरोपी स्टोर से प्रोस्पेक्टस लेता था। 

विज्ञापन


प्रोस्पेक्टस बेचने के बाद आरोपी बैंक में प्रोस्पेक्टस सेल राशि की तीन रसीदें बैंक में जमा करता था। बैंक में राशि जमा होने के बाद बैंक राशि की एक रसीद एचपीयू अकाउंट ब्रांच, दूसरी रसीद बैंक रिकॉर्ड जबकि तीसरी रसीद जमा करने वाले को देता था।
विज्ञापन


बैंक से रसीद मिलने के बाद आरोपी इसमें एक अंक और जोड़ देता था और इस रसीद को स्टोर में जमा कर लेता था। इस तरह से बैंक और एचपीयू के अकाउंट ब्रांच में असली प्रोस्पेक्टस राशि जमा नहीं हो रही थी। हालांकि, स्टोर के रिकॉर्ड में आरोपी प्रोस्पेक्टस की असली राशि जोड़ देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला था बाबू राम या और भी हैं चेहरे

पुलिस की जांच में सामने आएगा कि इस घोटाले में सिर्फ बाबू राम शामिल था या वह किसी की छत्रछाया में इतनी रकम का गबन कर गया। प्रोस्पेक्टस बिक्री की प्रक्रिया में इसकी छपाई, बिक्री से लेकर इसकी आय को बैंक में जमा करवाने तक की प्रक्रिया में कई लोग शामिल होते हैं।

2011 से लेकर 2017 तक कैसे किसी को इसकी भनक नहीं लगी। यूनिवर्सिटी का अपना लोक ऑडिट विभाग भी है, जो हर साल ऑडिट करता है। सवाल उठता है कि एलएडी की नजर में यह एक करोड़ का घोटाला क्यों सामने नहीं आया। इन सब सवालों का जवाब पुलिस जांच में सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed