{"_id":"5899b52a4f1c1bc15537921b","slug":"house-fire-at-sanjauli-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिमला के संजौली में आगजनी, लाखों का सामान हुआ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला के संजौली में आगजनी, लाखों का सामान हुआ राख
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला के संजौली सिमिट्री क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे एक निजी मकान के टॉप फ्लोर में अचानक लग गई। आग से इसमें रखा लाखों का घरेलू सामान सीलिंग और वुडन फर्नीचर जल गया। आगजनी से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, मगर उससे पहले ही स्थानीय लोगों और ढली पुलिस क्लब के युवा सदस्यों ने घरों से पानी ढो कर सुलगते मकान की लपटों को शांत कर लिया था।
विज्ञापन
आग का कारण पूजा के स्थान पर जलाया दीपक भी हो सकता है, मगर असल वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। शहर की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र सिमिट्री में जिस मकान में आग लगी, उस तक अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचे वाहनों को पहुंचना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
ढली टनल से उक्त स्थान को जाने वाली सड़क किनार बने मकानों के छतों के कारण अग्निशामक वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े रखने पड़े। हालांकि आग मुख्य सड़क से करीब पांच सौ मीटर अंदर जा कर यह घटना हुई थी।