फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vigilance bureau probe 14 lakh rupee scam forest department

कागजों में ही रोप दिए 14 लाख के पौधे, अब नपेंगे वन विभाग के बड़े अधिकारी

Mon, 05 Aug 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
himachal vigilance bureau probe 14 lakh rupee scam forest department
सांकेतिक तस्वीर

सदर वन खंड में कागजों में ही लाखों रुपये के पौधे लगाने के मामले में वन विभाग के बड़े अधिकारी भी अब विजिलेंस के रडार पर हैं। 40 लोगों से पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उन अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर के सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं, जिनकी देखरेख में पौधे लगाए गए हैं। ये वे अधिकारी हैं जिन्होंने कार्य को पास किया और पेमेंट जारी की। 

विज्ञापन


सदर वन खंड के बिनौला, मारकंड और कुड़ी आदि वन बीट में वन विभाग ने पूर्व के वर्षों में पौधरोपण किया था। उक्त साइटों पर करीब 14 लाख रुपये खर्च कर पौधरोपण करने का दावा किया गया। विजिलेंस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद छानबीन में पाया कि मौके पर पौधे लगाए ही नहीं गए थे।
विज्ञापन


लाखों का यह पौधरोपण कागजों में ही हुआ था। छानबीन के बाद सभी साक्ष्य जुटाकर विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की। विजिलेंस ने मामले में करीब 40 लोगों से पूछताछ की है। इसमें ठेकेदार से लेकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब विजिलेंस ने साक्ष्य और मजबूत करने के लिए जिम्मेदार लोगों के हस्ताक्षर जांच के लिए भेजे हैं। डीएसपी विजिलेंस संजीव कुमार ने बताया कि हस्ताक्षर जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले में कई लोगों के पूछताछ की गई है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वनरक्षक से लेकर बड़े अधिकारी हैं जिम्मेदार 
वन विभाग जब भी पौधे लगाने का कार्य करता है तो इसके लिए बड़े अधिकारी स्थान का चयन करते हैं। इसके बाद मौके पर निरीक्षण कर तय किया जाता है कि कितने पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण वनरक्षक की देखरेख में होता है। आरओ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजता है। इसके बाद उच्च अधिकारी लेबर से लेकर अन्य कार्य के लिए बिल की पेमेंट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed