फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   D files chargesheet against accused of drug smuggling of Shimla city

शिमला: ड्रग तस्करी के आरोपी के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

Tue, 26 Oct 2021 12:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
D files chargesheet against accused of drug smuggling of Shimla city
चार्जशीट दाखिल(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग तस्कर दीपराम ठाकुर की संपत्तियां अटैच करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष ईडी अदालत में उसके और उसके परिवार के खिलाफ पीएमएल एक्ट 2002 के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी ने आरोपी के खिलाफ जांच की शुरुआत प्रदेश पिुलिस के शिमला पश्चिम थाने में एनडीएपएस एक्ट की धाराओं में दर्ज किए गए एक मामले के आधार की थी। जांच के दौरान पता चला कि दीप राम लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी के काम में संलिप्त था। इससे अर्जित काली कमाई को वह निर्माण के व्यापार में लगाता और वहां से उस काली कमाई को सफेद करता था।

विज्ञापन


इसके बाद इसी काली कमाई से बेनामी संपत्तियां खरीदता था। इसी जांच के आधार पर ईडी ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया। यह पहली बार था जब ईडी ने किसी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग पैडलर के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है। शिमला पुलिस ने आरोपी दीपराम को करीब चार साल पहले नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सबूतों के आधार पर उसे कोर्ट से सजा भी हो गई। वर्तमान समय में दीपराम और उसके सहयोगी शिमला जिले की एक जेल में अपनी सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed