शव से महज 100 मीटर दूर मिला मैनेजर का सिर, पुलिस की जांच पर सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्राटेक कंपनी के अकाउंट मैनेजर का सिर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मैनेजर का सिर उसके शव से महज 100 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। सिर को सोमवार सुबह स्थानीय पाठशाला के अध्यापक ने देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिर को कब्जे में ले लिया है। सोमवार सुबह बाग्गा थाना में अध्यापक का फोन आया कि यहां किसी का सिर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर मुआयना किया।
जब पुलिस ने जांच की तो सिर उक्त मैनेजर का पाया गया। उसकी लाश करीब एक सप्ताह पहले मिली थी। अचंभित करने वाली बात तो यह है कि यह सिर लाश के महज 100 मीटर की दूरी पर मिला है।
जांच पर इसलिए उठ रहे सवाल
ऐसे में सवाल है कि पहले ही पुलिस ने आसपास के जंगल को क्यों नहीं छाना, क्या आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जिस तरह स्कूल के पास यह सिर मिला है। उससे ऐसा लगता है कि यहां सिर काफी पहले से पड़ा था।
उसे किसी ने ढूंढने की कोशिश नहीं की। बहरहाल, पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।थाना प्रभारी बाग्गा देशराज गुलेरिया का कहना है कि पुलिस ने सिर को बरामद कर लिया है। सिर को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।