फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating case against group ceo of airtel sunil bharti mittal.

एयरटेल के CEO पर ठगी का तीसरा केस दर्ज

Thu, 08 Oct 2015 07:47 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
cheating case against group ceo of airtel sunil bharti mittal.

नामी मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ सुनील भारती मित्तल पर ऊना (हिमाचल प्रदेश) की अदालत ने तीसरी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व मित्तल पर ऊना की अदालत में दो अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें पहली एफआईआर 4 सितंबर 2015 को और दूसरी एफआईआर 3 अक्तूबर 2015 को दर्ज हुई है।

विज्ञापन

पढ़ें, एयरटेल के CEO पर ठगी का एक और केस दर्ज
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला की एक अदालत ने उपभोक्ता के खाते से डाटा पैक होने के बावजूद बैलेंस काटने के मामले में मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ सुनील भारती मित्तल के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा होने के बावजूद काट लिया मेन बैलेंस

cheating case against group ceo of airtel sunil bharti mittal.

अदालत में मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मोहित शर्मा ने बताया कि एयरटेल ने उपभोक्ता के मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने पर मेन बैलेंस से पैसे डिडक्ट कर लिए। जबकि उसके इंटरनेट पैक में अभी पर्याप्त डाटा मौजूद था।

वीरवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एयरटेल के ग्रुप सीईओ सुनील भारती मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 403, 405, 420 और आइटी एक्ट की धारा 65 और 66 के तहत केस दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed