{"_id":"6ac3f980769bbbc35b00e6c5","slug":"man-arrested-for-murder-over-25-worth-of-food-tasting-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-158357-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चखने के 25 रुपये के लिए हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चखने के 25 रुपये के लिए हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर में शराब के ठेके पर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-पुलिस
नगर कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में आरोपी विजय चौहान(50) को सोमवार को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेखपुरा, थाना कोतवाली का निवासी है।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तीन अक्तूबर को बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चखना, सिगरेट, पानी और गिलास के 25 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विवाद बढ़ने पर विजय चौहान और उसके साथियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने आए दूसरे पक्ष के लोगों से भी मारपीट की गई।
मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विजय चौहान को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।