{"_id":"6ac3fb67cf1ae3a97e059184","slug":"wife-objects-after-seeing-husband-with-another-woman-assault-alleged-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-210961-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दूसरी महिला के साथ पति को देख पत्नी ने किया विरोध, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दूसरी महिला के साथ पति को देख पत्नी ने किया विरोध, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
भोटा में किराये के क्वार्टर में रहने की जानकारी मिलने पर पहुंची थी पत्नी, पुलिस ने पति और महिला को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। भोटा क्षेत्र में किराये के क्वार्टर में दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़ लिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति और उसके साथ रह रही महिला ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर भोटा पुलिस ने पति और दूसरी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हमीरपुर निवासी युवक उत्तराखंड की एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी एक महिला से हुई। बाद में युवक उसे भोटा ले आया और दोनों किराये के क्वार्टर में रहने लगे।
देर शाम युवक की पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो वह भोटा स्थित क्वार्टर में पहुंच गई। वहां पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति और महिला ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और एक अन्य महिला को हिरासत में लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।