{"_id":"6ac3f9a163c7cd2e0807f0ec","slug":"ankit-murder-case-khap-chaudharis-to-meet-dm-and-sp-on-october-7-shamli-news-c-26-1-sal1002-175486-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड : सात अक्तूबर को डीएम-एसपी से मिलेंगे खाप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड : सात अक्तूबर को डीएम-एसपी से मिलेंगे खाप चौधरी
Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर खाप चौधरी सात अक्तूबर को शामली पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे।
खाप चौधरियों ने वांछित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पांच अक्तूबर तक पुलिस प्रशासन को समय दिया था।
गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने बताया कि किसान भवन सिसौली में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती के अवसर पर 4 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।
इस आयोजन में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के व्यस्त होने के कारण छह अक्तूबर को प्रस्तावित अधिकारियों से वार्ता और खाप चौधरियों की बैठक अब सात अक्तूबर को होगी। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
nपुलिस की अब तक की कार्रवाई : इस हत्याकांड के पांच दिन बाद 31 अगस्त को 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित व मोहित पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। पिछले सप्ताह पुलिस ने हत्या की साजिश में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में वांछित चल रहे दो शूटर सत्यम व आर्यन संधु और गोगी गैंग के रोहित उर्फ भोलू शाहपुरिया पर पुलिस एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
तीनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।