फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding truck hits vehicle; e-rickshaw driver killed.

Meerut News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits vehicle; e-rickshaw driver killed.
-शॉप्रिक्स मॉल के सामने सोमवार रात हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शॉप्रिक्स मॉल के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अफजाल (42) व उसका दोस्त मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान अफजाल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मुंडाली निवासी सचिन तोमर को पकड़ लिया है। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक को भी चोट लगी है।

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि खैर नगर निवासी अफजाल सोमवार रात ई-रिक्शा लेकर शॉप्रिक्स मॉल के सामने सड़क किनारे अपने दोस्त मोहसिन के साथ खड़ा था। परतापुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से जा टकराया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा के पास खड़े अफजाल और उसका साथी मोहसिन ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अफजाल ने दम तोड़ दिया। वहीं, मोहसिन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed