फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three accused arrested for forcibly taking away a vehicle under the guise of loan installment recovery.

Sonebhadra News: किस्त वसूली की आड़ में वाहन छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for forcibly taking away a vehicle under the guise of loan installment recovery.
सोनभद्र। फाइनेंस कंपनी की किस्त बकाया होने के नाम पर हाईवे पर वाहनों को रोककर कब्जे में लेने और विरोध करने पर चालकों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामला वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर गेंगुआर के पास ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट और वाहन कब्जे में लेने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी श्रीराम फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करते हैं। ट्रेलर मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ लोग गेंगुआर के पास उसके वाहन को रोककर कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर चालक से मारपीट और खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि तीनों ने फाइनेंस कंपनी के लिए सीजिंग का कार्य करने की बात कहते हुए किस्त बकाया होने के आधार पर ट्रेलर को रोका था। आरोप है कि चालक को जबरन सीट से हटाकर वाहन कब्जे में ले लिया गया। अपराध निरीक्षक डीपी यादव के अनुसार चौकी प्रभारी हिंदुआरी विनय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार सुबह हिंदुआरी पुलिया से पहले बाबा ढाबा के पास से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मगरहथा निवासी आशु सिंह, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परसौना निवासी सूरज पांडेय और पकरी चंडी होटल निवासी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो बाइकें बरामद हुईं, जिनमें एक बिना नंबर प्लेट की थी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे श्रीराम फाइनेंस कंपनी के लिए सीजिंग का काम करते हैं। कंपनी से किस्त बकाया वाले वाहनों की सूची मिलने पर वाहन कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कर कंपनी को सूचना देते हैं। आरोपियों ने बताया कि रविवार रात भी किस्त बकाया होने पर ट्रेलर को कब्जे में लिया था। उसे हिंदुआरी यार्ड ले जाते समय चालक के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार सूरज पांडेय के खिलाफ 2022 में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ। संतोष सिंह के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज में एक आपराधिक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed