फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged against husband and father-in-law for dowry harassment

Ambala News: पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and father-in-law for dowry harassment
अंबाला। कुरुक्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर थाना पड़ाव पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2008 में छावनी निवासी दीपक कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दीपक और ससुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पति ने उसके सोने के जेवरात छीन लिए और अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए करनाल की एक महिला से दूसरी शादी रचा रखी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दो दिनों तक खाना तक नहीं दिया और बीमार होने पर इलाज कराने से भी मना कर दिया। विरोध करने और परिजनों के घर आने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। जांच अधिकारी रेणू बाला ने बताया कि महिला थाना व पुलिस जांच के दौरान ननद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। थाना पड़ाव पुलिस ने पति दीपक कुमार और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed