फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   iPhone and cash stolen from Shalimar Malani Express

Ambala News: मेरठ के ध्यानार्थ... शालीमार मालानी एक्सप्रेस में आईफोन व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
iPhone and cash stolen from Shalimar Malani Express
अंबाला। ट्रेन नंबर 14662 शालीमार मालानी एक्सप्रेस में जम्मूतवी से मेरठ आ रहे एक परिवार का चलती ट्रेन में पर्स चोरी हो गया। घटना 27 सितंबर की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई। मेरठ के गंगानगर निवासी सचिन मलिक अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। सुबह करीब 5:40 बजे सोकर उठने पर परिजनों को लेडीज पर्स गायब मिला। पीड़ित के मुताबिक पर्स में एक आईफोन, 20 हजार रुपये नकद, दो कलाई घड़ियां, नजर का चश्मा और तीन आधार कार्ड रखे हुए थे। मामले में जीआरपी मेरठ सिटी द्वारा ट्रांसफर जीरो एफआईआर के आधार पर कैंट जीआरपी थाने में चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई करन सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed