फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 1.18 lakh siphoned off from woman's account after swapping her ATM card.

Shamli News: महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ाए

Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.18 lakh siphoned off from woman's account after swapping her ATM card.
कांधला। एटीएम से रुपये निकालने पहुंची महिला को झांसे में लेकर अज्ञात युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद महिला के खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता के भतीजे ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर घसौली निवासी कमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बुआ सुमन अपने पति अनुज के खाते से रुपये निकालने के लिए कांधला स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो-तीन युवकों ने मदद करने के बहाने महिला को अपने झांसे में ले लिया और उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने महिला से कहा कि एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं। महिला भी अपने घर लौट गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। इसके बाद पता चला कि उनके खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने भतीजे कमल को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed