फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   certificate of delhi board are sold in himachal, police arrest two person

हिमाचल में बिक रहे दिल्ली बोर्ड के सर्टिफिकेट!

Wed, 25 Jun 2014 10:44 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
certificate of delhi board are sold in himachal, police arrest two person

हिमाचल के ऊना में पैसे लेकर दिल्ली के पंजीकृत बोर्ड के सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है। दो लोग हजारों रुपयों में दिल्ली के इस बोर्ड के प्रमाणपत्र दिलाते थे।

विज्ञापन


इस बोर्ड का एक केंद्र नवांशहर (पंजाब) में भी चल रहा है। जिले के नैहरियां और टकारला में ये धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों के घरों से डेढ़ दर्जन प्रमाणपत्र बरामद किए हैं। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ये प्रमाणपत्र असली हैं या नकली, इसका पता जांच में चलेगा।

बिना परीक्षा ही बांट रहे थे सर्टिफिकेट

certificate of delhi board are sold in himachal, police arrest two person

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार निवासी डढवाड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह दसवीं की परीक्षा देना चाहता था। इसके लिए उसके एक दोस्त ने उसकी मुलाकात टकारला के एक व्यक्ति से करवाई।

इस व्यक्ति ने उसे दसवीं की प्राइवेट परीक्षा दिलाने के लिए राजेश से 5 हजार रुपये लिए। कुछ समय बाद फिर से पांच हजार की मांग की। राजेश के अनुसार वह व्यक्ति से फिर मिला। इस बार उसे बताया गया कि परीक्षा देने की जरूरत नहीं।

सर्टिफिकेट ऐसे ही मिल जाएगा। इस पर उसका माथा ठनका। 5 जून को उसे बताया गया कि सर्टिफिकेट आ गए हैं। सर्टिफिकेट देने के वक्त भी 3000 रुपये वसूले गए।

पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए कई सर्टिफिकेट

certificate of delhi board are sold in himachal, police arrest two person

शिकायत के बाद पुलिस ने टकारला और नैहरियां में दो लोगों के घर पर छापेमारी की। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन सर्टिफिकेट बरामद किए गए। राजेश ने अपना सर्टिफिकेट पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपियों के विरुद्ध दो अन्य लोगों ने भी इस प्रकार की शिकायत की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अंब के डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सन्नी और सतपाल निवासी डठवाड़ा ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है कि उनसे भी प्रमाणपत्र के बदले आरोपियों ने 38 हजार रुपये वसूल किए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 465, 468 और 420 में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed