फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy commit suicide at sanjauli, shimla.

शॉपिंग के लिए शिमला आए युवक ने दी जान

Wed, 07 Oct 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Oct 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
boy commit suicide at sanjauli, shimla.

शिमला के संजौली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान वरुण (19) निवासी ओयल बिलासपुर के तौर पर हुई है। यह बिलासपुर से शनिवार को यहां आया था। संजौली में एक निजी भवन में किराये के मकान में रह रहा था। कमरे में मृत हालत में मिला। इसके शरीर पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को वरुण के परिजन बिलासपुर से इसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे लेकिन यह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने मकान मालिक को कॉल किया। मकान मालिक ने कहा कि वह चंडीगढ़ में हैं। मकान मालिक ने किसी पड़ोसी को वरुण के कमरे में भेजा। पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा कि वरुण बेड पर सो रहा है।

विज्ञापन


उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने वरुण के परिजनों को बताया लेकिन उन्होंने फिर मकान मालिक से आग्रह किया कि वह फोन नहीं उठा रहा है उसे जगा दो। पड़ोसी ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे की तलाशी के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य हाथ नहीं आया जिससे मौत की वजह का पता चल पाए। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मौत किस वजह से हुई है इसकी छानबीन चल रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसपी डीडब्ल्यूडी नेगी ने कहा कि युवक ने आत्महत्या की है। छानबीन जारी है। दो दिन के भीतर आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। बीते दिन न्यू शिमला में सेक्टर छह में एक ग्राफ्किस इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।


खरीदारी करने आया था शिमला
वरुण को शापिंग करने के लिए परिजनों ने बीस हजार दिए थे। दस हजार वरुण को और दस हजार उसकी बहन को देने के लिए कहा था। शिमला यह शापिंग करने ही आया था। बताया जा रहा है कि वरुण ने दस हजार अपने खाते में और दस हजार अपनी बहन के बैंक खाते में डाल दिए थे। छानबीन के दौरान वरुण के पास पैसे नहीं मिले हैं। अब उसके बैंक खाते को पुलिस खंगालेगी। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed