{"_id":"a7023aef7321cee7a50c7d8e0dc3c0e2","slug":"body-found-in-solan-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में लटकी मिली लाश, सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ में लटकी मिली लाश, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 21 Jan 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिला के सनेड़ पंचायत के हांडा कोंडी गांव में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों ने दोपहर के समय शव को पेड़ से लटका हुआ देखा जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी क्षमा दत्त मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की होगी। मृतक की गर्दन मुड़ी हुई थी तथा जीभ बाहर निकली हुई थी। मृतक की आयु 30 से 32 वर्ष के आसपास लग रही है।
विज्ञापन
मृतक ने लोअर व वुड पहना हुआ था जबकि चप्पल वहीं झाड़ियों में रखी हुई थी। मृतक के शरीर पर कहीं पर कोई चोट का निशान नहीं है।
देखने में मृतक प्रवासी लग रहा है क्योंकि किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने इसकी शिनाख्त नहीं की है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ डेड हाउस में रखा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस को मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट व पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके।