फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blast in bjp leader home at shimla.

शिमला में भाजपा नेता के घर में धमाका, चार जख्मी

Thu, 14 May 2015 10:37 AM IST
Updated Thu, 14 May 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
blast in bjp leader home at shimla.

शिमला में एक भाजपा नेता के घर पर एक जोरदार धमाका होने से चार लोग जख्मी हो गए हैं। धमाका कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त के अनाडेल स्थित रिहायशी मकान में बुधवार सुबह विस्फोट हो गया।

विज्ञापन


किरायेदारों के कमरे में करीब छह बजे हुए रहस्यमयी धमाके में एक ही परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इनमें दस और बारह साल के दो बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। अब तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से यह धमाका हुआ है लेकिन सिलेंडर नहीं फटा है। वह सुरक्षित है। शुरुआती जांच में पुलिस प्रशासन भी यही मानकर चल रहा है लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके की जांच जारी

blast in bjp leader home at shimla.

हादसे में निजी लैब में कार्यरत ठाकुर सिंह (36) बुरी झुलसा हुआ है। इसके सिर, पीठ, पेट और टांगें जल गई हैं। उनकी पत्नी रीना ठाकुर (33) के पेट, टांगों और मुंह पर चोटें आई हैं। वहीं बेटा अरुण और बेटी ललिता भी झुलसे हैं। इन सभी को पड़ोसियों की मदद से निजी वाहन से आईजीएमसी लाया गया। यहां ठाकुर सिंह को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अन्य तीनों का इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।

सिलेंडर सुरक्षित, रसोई घर को नुकसान नहीं
घटना की सूचना मिलने पर माल रोड, बालूगंज और छोटा शिमला फायर स्टेशन से डिविजनल फायर ऑफिसर जेसी शर्मा और सब फायर ऑफिसर डीसी शर्मा की अगुवाई में सुबह 6:40 बजे बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक आग शांत हो गई थी। मौके पर सिर्फ कंबल में हल्की आग लगी पाई गई। सिलेंडर के पाइप में हल्का कट था लेकिन सिलेंडर सुरक्षित था।

रसोई घर में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जोरदार धमाके से कमरे की दीवारें और साथ के मकान के शीशे तक टूट गए हैं। इस पूरी घटना में करीब दस लाख की संपत्ति का नुकसान आंका है। विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि आग लगने के कारण अज्ञात हैं। सिलेंडर से रिसाव होने पर एकाएक आग पकड़ने से भी धमाका होने की आशंका बन जाती है।

दो महीने पहले कमरा किराये पर चढ़ाया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के तीन से चार मकानों के शीशे भी टूट गए। करीब एक किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दे दी थी। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया था।- गणेश दत्त, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed