फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bilaspur police caught two person with drugs.

पुलिस का खुलासा, नशे के लिए बन रही खतरनाक दवाइयां

Fri, 18 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 18 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
 bilaspur police caught two person with drugs.
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।

बिलासपुर के घुमारवीं में युवक से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाओं में कोडिन साल्ट की मात्रा मानकों से कहीं अधिक पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था। इसमें इतनी अधिक मात्रा में कोडिन साल्ट है कि जिसका लगातार इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। इससे जिला में नशीली दवाओं के नेटवर्क के सक्रिय होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद ले रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर से तकनीकी जानकारियां भी जुटाई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में खुलासा हुआ है कि जो दवाइयां घुमारवीं में बरामद की गई, उनमें कोडीन साल्ट की मात्रा बहुत ज्यादा है। यानि नशे के लिए कोडीन साल्ट का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोडिन साल्ट का अधिक इस्तेमाल जानलेवा
चिकित्सकों की मानें तो कोडीन साल्ट का लगातार इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है। वहीं इससे इंसान अपना मानसिक संतुलन भी खो सकता है। उधर, पुलिस ने मामले में कुठेड़ा से अजय दाबला और सुभाष को गिरफ्तार किया है। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। इसमें गोरखधंधे से जुड़े कुछ और लोगों का भी खुलासा हो सकता है। घुमारवीं पुलिस की नजर नशीली दवाइयों के कारोबार से जुड़े बड़े मगरमच्छों पर है।

बैच नंबर और मेन्युफैक्चरिंग से होगा खुलासा
सूत्र बताते हैं कि ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस को दवाइयों के बैच नंबर और मेन्युफैक्चरिंग डिटेल के आधार पर महत्वपूर्ण सूचनाएं दी है। इससे इस बात का खुलासा होगा कि नशीली दवाइयां कहां से किस डिलर और रिटेलर के पास से आई थी।

दोनों युवक 21 तक पुलिस रिमांड पर
नशीली दवाइयों के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पर अदालत ने दोनों युवकों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बुधवार शाम को कुठेड़ा के अजय तथा दाभला के सुभाष को गिरफ्तार किया था। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों युवकों को 21 तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

क्या है कोडीन साल्ट
कोडीन साल्ट विभिन्न दवाइयों में बीमारी के उपचार के लिए डाला जाता है। लेकिन, यह एक नशा है। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार लगातार इसका सेवन करने वाला व्यक्ति इसका आदी बन जाता है। इसका लगातार प्रयोग करने वाला मानसिक संतुलन खो सकता है। यहां तक कि यह उसके लिए जानलेवा भी है।

डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाती है ऐसी दवाएं
ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन ने कहा कि जो दवाइयां पुलिस ने पकड़ी हैं, यह सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही मरीज को दी जाती हैं। इन दवाओं में कोडीन साल्ट की मात्रा अधिक रहती है। जो नशे का भी काम करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पकड़ी दवाइयों की जांच की जा रही है।


डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पकड़ी गई दवाइयों के मामले में छानबीन जारी है। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर की मदद भी ली जा रही है। दवाइयों पर अंकित बैच नंबरों की जांच की जा रही है। दवाइयां कहां से और कब निकली थी। इसका बारे में भी छानबीन जारी है। डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों से नशे के कारोबार संबंधी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शीघ्र इस मामले की तह तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed