फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike accident at kangra, two brother died.

हाइवे पर कुचल डाले सगे भाई, मौके पर ही मौत

Tue, 31 Mar 2015 09:38 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
bike accident at kangra, two brother died.

हिमाचल के जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार ये दोनों भाई अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कयबू खान (17) पुत्र रोशन दीन और मोहम्मद आलम (22) पुत्र रोशन दीन निवासी लाड़न (सिंयूणी) तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद युवकों के परिजनों ने पठानकोट-मंडी हाईवे चार घंटे तक जाम कर दिया।
विज्ञापन


हाईवे के दोनों ओर से आने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इससे सैकड़ों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो गए। एसडीएम जवाली मोहन दत्त शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और इसके बाद यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर जा रहे थे दोनों भाई

bike accident at kangra, two brother died.

सोमवार को दोनों युवक मोटरसाइकिल पर शाहपुर की तरफ जा रहे थे कि भाली के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार रौंद दिया। दोनों को वाहन ने इतनी बुरी तरह से कुचला था कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते परिजनों सहित गांववासियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस से मांग की कि आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की जाए।

डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed