फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   baba amar dev sent to judicial custody for 14 days

जेल में कटेंगी विवादित बाबा की रातें, न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
baba amar dev sent to judicial custody for 14 days

विवादित बाबा अमरदेव को सेशन कोर्ट ने 14 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। हिरासत के दौरान बाबा को सोलन जेल में रखा जाएगा। सीआईडी रिमांड के दौरान बाबा से जुड़े सवालों का जवाब तलाशती रहेगी। इससे पूर्व मंगलवार को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सीआईडी ने बाबा को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


यहां न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बाबा को न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया। सीआईडी ने बाबा को कोर्ट में पेश करने से पूर्व हरियाणा में दबिश दी थी। वहां से बरामद साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए। 
विज्ञापन


बाबा अमरदेव पर महिला से मारपीट का आरोप है। बाबा की अग्रिम जमानत पूरी होने के बाद पहली तारीख से सीआईडी ने बाबा अमरदेव पर शिकंजा कसा है। आईजी जहूर जैदी ने बताया कि बाबा अमरदेव को कोर्ट में पेश किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी को मिला बाबा का आधार कार्ड

baba amar dev sent to judicial custody for 14 days

सीआईडी ने बाबा अमरदेव के गुरु को हरियाणा से ढूंढ निकाला है। महंत गोवर्धन दास ने बाबा अमरदेव को पालने की बात मानी है। महंत ने सीआईडी को जानकारी दी है कि बाबा अमरदेव करीब चार से साढ़े चार साल की उम्र में 1992 में उन्हें मिला था।

इसके बाद वर्ष 2012 तक वह उनके साथ ही रहा। सभी तरह की दीक्षा हासिल करने के बाद हिमाचल का रुख कर गया। सीआईडी को इसके साथ ही इस तफतीश के दौरान बाबा का एक आधार कार्ड भी मिला है। इसमें उसकी जन्मतिथि 1991 दर्शाई गई है। 

महंत गोवर्धन दास ने 1992 में बाबा अमरदास की उम्र चार साल की बताई थी। आधार कार्ड को आधार बनाकर अब सीआईडी इस मामले में आगे के पेच खोलने के प्रयास में जुट गई है। गौरतलब है कि बाबा अमरदेव से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना पैतृक पता सीआईडी को नहीं बताया था।

उन्होंने हरियाणा में दीक्षा लेने की बात कही थी। इस आधार पर सीआईडी ने हरियाणा में दबिश दी और बाबा का रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई। दबिश के दौरान सामने आए बाबा के गुरु महंत गोवर्धन दास ने सीआईडी को बताया कि बाबा अमरदेव उसे अनाथ हालत में

मिला था और उस समय उसकी उम्र महज चार साल थी, लेकिन सीआईडी ने यहीं अपनी जांच बंद नहीं की और एक आधार कार्ड ढूंढ निकाला। इसमें बाबा की जन्मतिथि उनके गुरु के बयान से मेल नहीं खा रही है। इसके लिए सीआईडी अब इस मामले की तफ्तीश आगे भी जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed