फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt of suicide at bilaspur.

आंखों पर पट्टी बांध करने लगा ये खौफनाक काम

Wed, 19 Aug 2015 10:20 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
attempt of suicide at bilaspur.

घर की परेशानियों से तंग आकर एक शख्स ने सरेआम खौफनाक काम करने का प्रयास कर डाला। पहले तो अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और फिर पुल की रैलिंग की पर चढ़ने लगा। अभी यह रैलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगाने ही वाला था कि यहां से गुजर रहे एक युवक ने इसे रोक लिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के बिलासपुर का है।

विज्ञापन


यहां कंदरौर पुल पर मंगलवार को एक व्यक्ति आंखों में पट्टी बांधकर छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान एक युवक ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। छलांग लगाने की कोशिश करने वाला शख्स मूल रूप से हमीरपुर का रहने वाला है। जब वहां मौजूद लोगों ने उससे इसकी वजह पूछी गई तो पारिवारिक समस्या बताकर रोने लगा।

विज्ञापन

आंखों पर इसलिए बांधी थी पट्टी

attempt of suicide at bilaspur.

मामला मंगलवार दोपहर का है जब जसवीर जस्सी नामक युवक कंदरौर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक एक शख्स पुल की रैलिंग में चढ़ रहा था। युवक ने फौरन बाइक रोका और उसे रोक लिया। इस दौरान पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई।

ग्रामीणों के अनुसार आत्महत्या के इरादे से आया व्यक्ति रो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल से नदी की ऊंचाई के कारण शख्स डरा हुआ था। इसी वजह से उसने आंखों पर पट्टी बांधकर छलांग लगाने की कोशिश की।

लेकिन, आंखों पर पट्टी बंधी होने के कारण वह पुल की रैलिंग पर चढ़ नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त शख्स को हिरासत में ले लिया है। हाल ही में दिल्ली के युवक ने पुल से छलांग लगा ली थी, लेकिन उसे मछुआरों और स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इससे पहले भी पुल से कई लोग आत्महत्या करके जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed