पूर्व डीजीपी के बेटे पर बाइक सवारों ने किया पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस मन्हास के बेटे पर अज्ञात बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। गाड़ी पर पथराव करने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। यह हमला ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती झलेड़ा गांव में हुआ। हमलावरों ने पथराव कर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। घटना में अमिल बाल-बाल बच गए।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के पुत्र अमिल मन्हास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में अमिल मिन्हास ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम अपनी कार में पत्नी के साथ जालंधर से ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया।
युवकों ने किया पथराव
घालूवाल पुल पार करते ही झलेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर डाला। बताया कि पत्थर ड्राइवर साइड की खिड़की के शीशे पर लगा। इससे शीशा टूट गया। हमले के दौरान कार में अमिल मन्हास के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
घटना के बाद युवक बाइक पर सवार होकर घालूवाल की ओर रफूचक्कर हो गए। वारदात में गाड़ी का लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार पर हमला करने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी है।