{"_id":"bb7dac07a9ad1137b65c369f96f810e7","slug":"apple-truck-lost-cheating-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से लाखों के सेब लेकर गया ट्रक रास्ते से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला से लाखों के सेब लेकर गया ट्रक रास्ते से गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब से लदा एक ट्रक फल मंडी में पहुंचने से पहले ही रास्ते से गायब हो गया। ट्रक में करीब सात लाख के सेब भरे थे। कारोबारी ने अंदेशा जताया है कि ट्रक ड्राइवर मिलीभगत से कहीं दूसरी जगह ही सेब बेच दिए। अब आरोपियों के मोबाइल स्विच ऑफ चल रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक में सेब की 668 पेटियां थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना ढली में मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी मनीष कुमार निवासी रंजीत फ्रूट कंपनी सुभाष चौक द्ररभंगा बिहार ने कहा कि उसने फल मंडी ढली से 28 सितंबर को दरभंगा के लिए एक यूपी नंबर ट्रक में सेब की पेटियां भेजीं।
विज्ञापन
ट्रक को यहां से रवाना करने से पहले ड्राइवर को बीस हजार रुपये भी दिए। लेकिन आज तक ट्रक दरभंगा नहीं पहुंचा। ट्रक ड्राइवर का मोबाइल भी स्विच आफ जा रहा है। कारोबारी ने अंदेशा जताया है कि ट्रक मालिक, ड्राइवर और दो अन्य लोगों ने मिलीभगत कर सेब कहीं दूसरी जगह ही बेच दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।