{"_id":"ff9af894c8d3eb8c451a8e2e69b6ff1f","slug":"accident-at-una-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)
Updated Wed, 22 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के बंगाणा के गांव जोल में टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जोली निवासी अरूण कुमार मोटरसाइकिल पर पर दूध लेकर वापिस घर जा रहा था, कि रास्ते में एक तेज रफ्तार टैंकर के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार के सिर पर गहरी चोंटे आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे 108 की मदद से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।