फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दिल्ली से अपने साथ लाए गए नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। भट्ठाकुफर में गश्त के दौरान ढली पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर उनसे 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। सड़क किनारे युवकों को संदिग्ध हालात मेें देखकर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनसे चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों में एक टैक्सी चालक है। नशीला पदार्थ अपने इस्तेमाल के लिए युवकों ने दिल्ली से लाया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हेड कांस्टेबल तेजा सिंह अपनी टीम के साथ भट्ठाकुफर की तरफ गश्त पर गए। फल मंडी के पास पहुंचने पर सड़क किनारे दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई और उनसे 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह अपने इस्तेमाल के लिए दिल्ली से इस नशीले पदार्थ को अपने साथ लाए थे। दोनों युवक जिला शिमला के रहने वाले हैं। वीरवार को पुलिस ने युवकों को कोर्ट में पेश किया। ढली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed