फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus positive students will also be able to appear in sixth semester examination of colleges

कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन विद्यार्थी भी दे सकेंगे यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive students will also be able to appear in sixth semester examination of colleges
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में 17 अगस्त से शुरू होने जा रही यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों और कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर इस बाबत जानकारी देने को कहा है। कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन या कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले विद्यार्थियों से 13 अगस्त तक अपनी जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हर कॉलेज में अलग से परीक्षा लेने के लिए कमरे चिह्नित किए जाएंगे। इन कमरों के आसपास लाल रंग का रिबन लगाया जाएगा। संक्रमित या होम क्वारंटीन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विशेष परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले स्टाफ को पीपीई किट दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले यूजी और पीजी के विद्यार्थियों से जानकारी जल्द से जल्द साझा करने की अपील की है। उधर, शनिवार को इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने ऊना कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं यूजी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 अगस्त से प्रदेश भर के 147 परीक्षा केंद्रों में यूजी अंतिम  सेमेस्टर की परीक्षाएं करवा रहा है। सभी विद्यार्थी अपने कॉलेज में ही परीक्षाएं देना चाहते हैं। विवि को एक भी ऐसा आवेदन कॉलेज के माध्यम से नहीं मिला है, जिसमें छात्र दूसरे कॉलेज में अपीयर होना चाहे। 
विवि ने कोरोना संक्रमण से छात्रों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नजदीकी कॉलेज में परीक्षा देने का विकल्प भी दिया था।

विवि ने छात्रों से अपने कॉलेज को दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने की सूचना देने को कहा था । परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि उनको  ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि किसी भी कॉलेज से किसी छात्र द्वारा अपने कॉलेज को छोड़ घर से नजदीक दूसरे कॉलेज में अपीयर होने का आवेदन मिला हो। इससे जाहिर है कि छात्र-छात्राएं सिर्फ अपने कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं।

एडमिट कार्ड जेनरेट न हो तो कॉलेज से करें संपर्क
यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सिर्फ वही विद्यार्थी दे सकेंगे, जिनके फॉर्म वेरिफिकेशन और सीसीए उसके कॉलेज से ऑनलाइन अपलोड होंगे। वेरिफिकेशन और सीसीए अपलोड होते ही छात्र अपना परीक्षा एडमिट कार्ड अपने लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर सकेगा। विवि ने मार्च में ही कॉलेजों को फॉर्म वेरिफिकेशन और सीसीए देने को कहा हुआ है। यदि एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं होता तो कॉलेज में ही संपर्क करना होगा।

शनिवार तक पूरी हो जाएगी परीक्षा की तैयारी
एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि शनिवार तक यूजी के करीब 37000 विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी शनिवार तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी दूसरे कॉलेज के परीक्षा केंद्र में अपीयर होना चाहता है, वह यह सुनिश्चित करे कि उस केंद्र में उसके संकाय का कोर्स और परीक्षा हो रही हो। प्राचार्य भी ऐसे छात्रों की सूचना तुरंत विश्विद्यालय को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed