फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   consultants appointments to make DPR of 69 national highways

सीएम ने लोनिवि के नेशनल हाइवे विंग को दिया टारगेट

Fri, 23 Mar 2018 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 23 Mar 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
consultants appointments to make DPR of 69 national highways

लोक निर्माण विभाग को 31 मार्च तक 69 नेशनल हाइवे की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट की नियुक्तियां करनी होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोनिवि के नेशनल हाइवे विंग को यह टारगेट दिया है।

विज्ञापन


हिमाचल में 44 नेशनल हाइवे की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है, जबकि 25 एनएच के लिए डीपीआर बनाने को कंसलटेंट की नियुक्तियां होना बाकी हैं। 9 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाइवे विंग को कंसलटेंट नियुक्ति करने की डीपीआर केंद्र को भेजनी होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेशनल हाइवे पर फोकस किए हुए हैं। उन्होंने 9 मार्च को पेश किए गए बजट में 1 महीने के भीतर कंसलटेंट नियुक्त करने की बात कही है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अफसर समय रहते यह काम पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल को नेशनल हाइवे मिले हुए करीब एक साल हो गया है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल को 69 एनएच देने की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला आकर इसकी अधिसूचना जारी की थी। 


हिमाचल में 31 मार्च तक सभी नेशनल हाइवे के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की डीपीआर तैयार हो जाएगी। विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। - भुवन शर्मा, चीफ इंजीनियर, एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed