{"_id":"8d017ca6a4d025b372427e34e76780ce","slug":"congress-protest-on-19-dec-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 19 को मौन जुलूस निकालेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 19 को मौन जुलूस निकालेगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अब प्रदेश में मौन जुलूस निकालेगी। यह जुलूस 19 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 2 घंटे के लिए मौन धारण करते हुए मुंह पर काली पट्टियां बांधेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के बाद पार्टी ने दूसरे चरण में मौन जुलूस निकालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यकर्ता राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजेंगे। कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भाजपा पर न्यायपालिका का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा नेता लगातार बयानबाजी कर रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के लिए उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब भी प्रदेश में धरने-प्रदर्शन और रैलियां हुई हैं, पार्टी की ओर से पहले ही अनुमति ले ली जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से पूछा है कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कितने पुतला फूंकने की जांच कराई। कहा कि पुतला जलाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा ने भी जिला स्तर पर रैलियां कर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके।
उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला जलाते समय हुई घटना पर खेद जताया। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर भाजपा की ओर से न्यायिक जांच की मांग पर कहा कि पार्टी सभी तरह की जांच के लिए तैयार है।