फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president sukhvinder sukhu pc in shimla

विस चुनावः कांग्रेस का हिमाचल में इतनी सीटें जीतने का दावा

Tue, 14 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
congress president sukhvinder sukhu pc in shimla

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतने का दावा किया है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन



कहा कि कांग्रेस हमीरपुर में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। उनके अलावा हमीरपुर में अन्य सीटें भी कांग्रेस जीत रही है। सुक्खू ने साफ किया कि उनकी मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। सोमवार को सुक्खू ने राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा ने पहले कांग्र्रेस के लोगों से संपर्क में होने की बड़ी-बड़ी बातें कीं। बाद में एक मंत्री अनिल शर्मा को भाजपा ने बेशक अपनी ओर किया, मगर इसका कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद भाजपा के दिग्गज दावा करते रहे कि वे हिमाचल में 50 प्लस सीटें ला रहे हैं। अब इनका ये आंकड़ा 40 के आसपास पहुंच गया है। आपके सभी स्टार प्रचारक हिमाचल क्यों नहीं आए? इस सवाल के जवाब में सुक्खू बोले - जिनकी मांग थी, उन्होंने प्रचार किया है। 


सुक्खू ने इस बात से इंकार नहीं किया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मांग स्टार प्रचारक के रूप में सीएम वीरभद्र सिंह की रही। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल में सीएम वीरभद्र सिंह ही हाईकमान से मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 


इस दौरान कांग्रेस महासचिव हरभजन भज्जी, मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश कपरेट, प्रवक्ता आईएन मेहता, संजय सिंह चौहान और सरकाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर भी मौजूद रहे।

निष्कासन में जल्दबाजी के मामलों पर होगा पुनर्विचार 

congress president sukhvinder sukhu pc in shimla

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से कई नेताओं को जल्दबाजी में कांग्रेस से बाहर करने के  आरोप पर सुक्खू बोले - जहां ऐसा लगेगा, वहां पुनर्विचार होगा। बाली को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाने से सीएम के नाराज होने के मामले में सुक्खू ने कहा - नारेबाजी से कोई नेता नहीं बनता है।

क्या वे मंत्री बाली के बारे में ये बयान दे रहे हैं तो सुक्खू बोले - वे सामान्य स्थिति की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी बागियों के नहीं बैठाए जाने पर सुक्खू ने कहा - कई जगह राजनीतिक रणनीति के तहत भी ऐसा किया गया है। इससे कांग्रेस का सत्ता विरोधी वोट शिफ्ट करवाया। 

धूमल सम्मानित नेता, सीएम घोषित होने का पब्लिक में उत्साह नहीं 
क्या धूमल के मुख्यमंत्री घोषित होने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिलेगी? इस सवाल पर सुक्खू बोले - धूमल सम्मानित नेता हैं। उन्हें देरी से सीएम घोषित करने से पब्लिक में उनके लिए कोई खास उत्साह नहीं रहा। ठियोग मामले पर सुक्खू बोले - विद्या स्टोक्स जीत सकती थीं, मगर वहां गलती हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed