{"_id":"59b106cb4f1c1bfd7f8b4a51","slug":"congress-party-leaders-calls-virbhadra-singh-to-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र को अचानक हाईकमान ने दिल्ली किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र को अचानक हाईकमान ने दिल्ली किया तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अचानक ही पार्टी आलाकमान ने दिल्ली तलब कर दिया है। सूचना है कि शाम चार बजे सीएम पांवटा से दिल्ली रवाना होंगे। सीएम के इस दौरे को पार्टी के भीतर चल रहे घमासान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम को अचानक हाईकमान से बुलावा आने की सूचना मिलते ही पार्टी के भीतर सियासत फिर गरमा गई है। इससे पहले सीएम वीरभद्र सिंह ने रोनहाट में कॉलेज खोलने की घोषणा की। दूर दराज के इस क्षेत्र में कॉलेज खुलने से हजारों युवाओं को फायदा होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को पांवटा में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। तय कार्यक्रम के अनुसार वह पांवटा में ही ठहरने वाले थे लेकिन अब उन्हें जल्दबाजी में सारे कार्यक्रम निपटाकर दिल्ली रवाना होना होगा।
विज्ञापन