फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader Bumber Thakur create ruckus in Janmanch programme Bilaspur Himachal Pradesh

जनमंच में पूर्व विधायक बंबर ने किया हंगामा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 07 Jul 2019 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
congress leader Bumber Thakur create ruckus in Janmanch programme Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पानी और सड़कों की योजनाओं पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम के दौरान समर्थकों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मल्यावर में रविवार को राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला की अध्यक्षता में जनमंच कार्यक्रम हो रहा था।

विज्ञापन


समर्थकों के साथ पहुंचे बंबर को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया लेकिन बाहर उन्होंने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी के बाद बंबर ठाकुर ने एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पूछा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मल्यावर पंचायत व ननावां पंचायत के बलोह गांव को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए मपी खड्ड पर बांध बनाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन कार्य अभी तक क्यों शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन


कंदरौर में भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर लुहणू कनैता सड़क को क्यों बंद किया गया। तलवाड़ा सड़क को क्यों बंद करवाया गया। छड़ोलजट्टां से मानर सड़क का कार्य क्यों रोका गया है। उनके साथ कुलदीप कुमार, धनीराम, अनिल कुमार, निर्मला देवी, बशीरदीन, रामलाल, बद्री देवी, कमला देवी, कृष्णलाल, देशराज शर्मा, बंशीलाल, बलवीर चंदेल, रमेश चंद, देशराज, रोशन लाल, शीला देवी, भगत राम, नरेश शर्मा, शक्ति चंद, नाईम मोहम्द, प्रशांत, चमन और नीलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed