Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News:: MLA Nandlal funeral; CM Sukhu major announcement, Jairam thakur targets the govt.

HP Big News: विधायक नंदलाल पंचतत्व में विलीन, सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणा, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Wed, 04 Nov 2026 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक नंद लाल पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। उधर, हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News:: MLA Nandlal funeral; CM Sukhu major announcement, Jairam thakur targets the govt.
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही  चुराह क्षेत्र की 15 हजार महिलाओं को सरकार के चार साल पूरे होने के बाद 1500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे दिवंगत नंद लाल बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अपने पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। उधर,  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कुंडली इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान 33 ग्राम चिट्टे  के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

 
Trending Videos

चुराह क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूल सीबीएसई से होंगे संबद्ध, महिलाओं को मिलेंगे 15-15 साै
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की। इनमें हिमगिरी, थल्ली और झझाकोठी के स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चुराह क्षेत्र की 15 हजार महिलाओं को सरकार के चार साल पूरे होने के बाद 1500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

नम आंखों से दिवंगत विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अपने पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली। परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

30 साल तक सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कुंडली इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 राहुल गांधी पर बरसे सांसद अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी आज लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तय करना चाहिए कि वह वास्तव में क्या करना चाहती है। एक ओर संसद में कार्यवाही नहीं चलने देती और दूसरी ओर सड़कों पर बहस की मांग करती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार
जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed