फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Govt Job: hprca to fill 43 Radiographer posts; check the last date for online applications.

सरकारी नाैकरी: राज्य चयन आयोग भरेगा रेडियोग्राफर के 43 पद, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 04 Nov 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

 राज्य चयन आयोग हमीरपुर रेडियोग्राफर के 43 पदों पर भर्ती करेगा। ये नियुक्तियां जॉब ट्रेनी आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में होंगी। 

विज्ञापन
hp Govt Job: hprca to fill 43 Radiographer posts; check the last date for online applications.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर रेडियोग्राफर के 43 पदों पर भर्ती करेगा। ये नियुक्तियां जॉब ट्रेनी आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में होंगी। अभ्यर्थी 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर निर्धारित की गई है। रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) भर्ती के लिए पोस्ट कोड 26061 है। 43 पदों में से 19 पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और 24 पद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में भरे जाएंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय
चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 12 नवंबर सुबह 10 बजे से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी सात दिसंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तों, परीक्षा शुल्क, नियुक्ति की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन में दी गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed