फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra visit tara maa temple in shimla.

तारादेवी मंदिर में सीएम वीरभद्र ने टेका माथा, दिए ये निर्देश

Mon, 23 Mar 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Mar 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra visit tara maa temple in shimla.

तारादेवी मंदिर का कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। सीएम वीरवार को पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ तारादेवी मंदिर माथा टेकने पहुंचे थे।

विज्ञापन


मंदिर का तीन साल में कायाकल्प होगा। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में दस नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की सुविधा मुख्य सड़क से मंदिर तक वैकल्पिक मार्ग भी बनेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिंतबर 2014 में तारादेवी मंदिर पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंदिर के गर्भ गृह में संगमरमर लगाने और छत पर पहाड़ी स्लेट लगाने के निर्देश दिए।

डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का कायाकल्प

cm virbhadra visit tara maa temple in shimla.

तारादेवी मंदिर पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

तारादेवी मंदिर पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में मुख्य मंदिर को वर्तमान स्थिति से ऊंचा उठाया जाएगा। मुख्य मंदिर की चार दिवारी को लकड़ी के खंभों का प्रयोग कर खुला रखा जाएगा।

मंदिर के सामने पार्क बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर में विश्राम स्थल और पहाड़ी शैली में भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।

मंदिर में दर्शन को लगी रही भीड़

cm virbhadra visit tara maa temple in shimla.

रविवार को छुट्टी के चलते तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। माता के जयकारे लगाते हुए लंबी कतारों में खड़े रहकर लोगों ने देवी के दर्शन किए।

नियमित अंतराल पर एचआरटीसी की बसें श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर पहुंचती रहीं। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन भंडारा लगा रहा।

तारादेवी मंदिर जाने वाले मार्ग में नवरात्रों के दौरान जाम के कारण श्रद्धालुओं को पेश आने वाली दिक्कत के समाधान के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा।

मौजूदा मार्ग से वाहन मंदिर तक पहुंचेंगे और नए बनने वाले वैकल्पिक मार्ग से होते हुए वाहन वापिस लौटेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री ने तारादेवी मंदिर के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत वैकल्पिक मार्ग के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

खुद भी जाम में फंस गए मुख्यमंत्री

cm virbhadra visit tara maa temple in shimla.

रविवार को मुख्यमंत्री के तारादेवी मंदिर आने को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं थी। ऐसे में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष इंतजाम नहीं किए गए थे।

रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के कारण मंदिर जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। मुख्यमंत्री भी कुछ देर के लिए जाम में फंस गए।

हालांकि, कुछ देर के बाद ट्रैफिक कर्मचारियों ने जाम खुलवाया। इसके बाद सीएम का वाहन भी आगे बढ़ सका। इस दौरान लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed