फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to delhi to meet environmental minister anil madhav dave

दिल्ली गए सीएम वीरभद्र, पर्यावरण मंत्री से इन मसलों पर करेंगे बातचीत

Mon, 08 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to delhi to meet environmental minister anil madhav dave

मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मौसम ठीक नहीं होने पर वे हेलीकॉप्टर से नहीं जा पाए। वे सोमवार को केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल दवे से भेंट करेंगे और प्रदेश में पर्यावरण से जुडे़ कई मसलों पर बातचीत करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी सीएम वीरभद्र सिंह बिलासपुर में एम्स खोले जाने पर बात करेंगे।

विज्ञापन


सीएम रविवार को सुबह आठ बजे ही नई दिल्ली चले गए। वे रविवार शाम तक ही नई दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी ओर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने को समय मांगा गया है। सीएम वीरभद्र सिंह केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल दवे से सोमवार को मिलकर प्रदेश में फोरेस्ट क्लीयरेंस के पेंच को सरल करने समेत अन्य मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से वे बिलासपुर में एम्स को जल्दी खोलने का मसला उठा सकते हैं। इसके अलावा सीएम वीरभद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा में प्रदेश की सियासत पर भी अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। सीएम वीरभद्र सिंह अपने खिलाफ चल रहे सीबीआई और ईडी मामलों पर भी नई दिल्ली में अधिवक्ताओं से चर्चा कर सकते हैं। सीएम 10 अगस्त को वापस शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा भी गई दिल्ली
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी नई दिल्ली गई हैं। सूत्रों ने बताया कि वे मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed