{"_id":"ba180eb5c36f4d405031dfa11e94e965","slug":"cm-virbhadra-laid-foundation-stone-forensic-headquarter-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुन्गा में बनेगा फोरेंसिक मुख्यालय का भवन: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुन्गा में बनेगा फोरेंसिक मुख्यालय का भवन: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में फोरेंसिक मुख्यालय का भवन बनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 10 करोड़ रुपये से बनने वाले फोरेंसिक मुख्यालय परिसर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला आपराधिक एवं दीवानी मामलों में गुणात्मक रिपोर्ट उपलब्ध करवाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया। यह सुविधा न्यायालय को ऑनलाइन साक्ष्य उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की वेबसाइट का शुभारंभ तथा स्मारिका का विमोचन भी किया। कहा कि सरकार भविष्य में भी इस संस्थान के विकास के प्रति वचनबद्ध है। इसे सभी नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
कहा कि आपराधिक मामलों को सुलझाने में वैज्ञानिक साक्ष्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के दौर में नवीनतम तकनीक को प्रभावी ढंग से ग्रहण करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार की फोरेंसिक प्रयोगशालाएं धर्मशाला तथा मंडी में स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
यहां इसी प्रकार की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ से निर्मित प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान का पंथाघाटी के समीप सरघीण में शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक अनिरुद्ध सिंह, फोरेंसिक प्रयोगशाला के निदेशक अरुण शर्मा, प्रदेश प्रथम सैन्य पुलिस बटालियन जुन्गा के कमांडेंट सुनील कुमार, जुन्गा इस्टेट के वीर विक्रम सेन तथा उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
फोरेंसिक प्रयोगशाला का लोगो, फ्लैग किया जारी- मुख्यमंत्री ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आपदा पीड़ित पहचान प्रकोष्ठ का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए चिन्ह (लोगो), फ्लैग और वृत्त चित्र को भी जारी किया। वृत्त चित्र में 1988 से स्थापित प्रयोगशाला के इतिहास की जानकारी दी गई है।
प्रयोगशाला के सामान को दिए पचास लाख- मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त डीजीपी आईबी नेगी तथा फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के संस्थापक बीआर शर्मा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के आधुनिकीकरण तथा साजोसामान के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।