फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur hike amount for ambedkar medhavi chattarvriti yojna

कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते संकट में डाला प्रदेश, स्कूलों की जगह खोले कॉलेज: जयराम

Sun, 15 Apr 2018 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 15 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur hike amount for ambedkar medhavi chattarvriti yojna

प्रदेशभर में अनुसूचित जाति के होनहार छात्रों को अब 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार साल भर में कुल ढाई हजार छात्रों को आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने का फैसला किया है। प्रदेश भर में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई गई इस योजना में दोनों समुदाय के दो-दो हजार छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी।

विज्ञापन


लेकिन शनिवार को सोलन में आंबेडकर जयंती के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व उनकी संख्या दोनों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते प्रदेश को घोर वित्तिय संकट में डाल दिया था। पूर्व सरकार ने ऐसे कई फैसले लिए जो प्रदेशहित में नहीं थे। जहां स्कूल खोले जाने थे वहां पूर्व सरकार ने कॉलेज दे दिए। सत्ता के आखिरी साल में 16 कॉलेज खोले गए।
विज्ञापन


इन कॉलेजों के लिए मात्र एक-एक लाख रुपये के वित्तिय प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा समय में एक-एक महिला मंडल भवन बनाने को भी पांच-पांच लाख रुपये प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्व सरकार किस मंशा से ग्रस्त होकर कॉलेज खोल रही थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने सभी मंत्रियों की गाडि़यां बदल दी थी। जबकि उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार चलाने का वक्त दें

CM Jairam Thakur hike amount for ambedkar medhavi chattarvriti yojna

उनके मंत्री अब भी साढ़े तीन लाख किलोमीटर तक चल चुकी गाडि़यों में सफर कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों की गाडि़यां खराब हुई थी। जिन्हें बदला गया है लेकिन इन्हें बदलने पर भी कांग्रेसी हो-हल्ला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 69 नेशनल हाइवे दिए। लेकिन कांग्रेस सरकार डेढ़ साल में इनकी डीपीआर तैयार नहीं कर पाई।

जब केंद्र सरकार ने डीपीआर खुद बनाने की बात कही और इसके लिए 130 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान कर दिया। लेकिन इसके बावजूद डीपीआर नहीं बनाई गई। मौजूदा सरकार सत्ता में आने के बाद 43 हाइवे की डीपीआर के टेंडर जारी कर चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में 21.22 करोड़ रुपये की योजनाएं शिलान्यास व उदघाटन किए।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, डॉ. राजेश कश्यप, रत्नपाल, प्रवक्ता रितु सेठी, आढ़त समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल है। कार्यकर्ताओं का काम सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं था अब सही ढंग से काम करने का अवसर प्रदान करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बजट में पहली बार 30 नई योजनाओं का प्रावधान किया गया है और इन सभी योजनाओं को बजट में शामिल करने से पूर्व इनके लिए धन का प्रावधान भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed